फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के शराब छोड़ने पर हुआ बेटी का निकाह

Tue, 11 Jul 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के कारण एक निकाह टूटते-टूटते बचा। मामला ताजपुर गांव का है। यहां आठ जुलाई को निकाह का कार्यक्रम तय था। इस बीच जब वर पक्ष को पता चला कि लड़की केपिता शराब केलती है। इस पर वर पक्ष ने निकाह से इन्कार कर दिया। मामला पंचायत में पहुंचा। लड़की के पिता ने शराब न पीने की कसम खाई। इसके बाद निकाह हुआ।
विज्ञापन


रानीपुर थाना के ताजपुर गांव निवासी अफजाल खां की शादी सना खां के साथ तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक आठ जुलाई को निकाह होना था। इसी दौरान वर पक्ष को पता चला कि वधू के पिता शराब पीते है। इस पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई।

मामले को लेकर गांव के मदरसे में पंचायत हुई। पंचायत में लड़की के पिता सन्नन खां ने शराब न पीने की कसम खाई। फैसला हुआ कि दोबारा शराब पीने पर निकाह तोड़ा जा सकता है। इस पर रजामंदी होने के बाद रात नौ बजे बारात पहुंची और सना का निकाह अफजाल से हुआ। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने कहा कि मामले में अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें