फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री व भांजे पर चाकू और तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कबेलपुर गांव निवासी बाप-बेटी व भांजे पर पड़ोसियों ने रंजिश में गुप्ती, चाकू और तलवार से हमला कर दिया। दबंगों के हमले में तीनों लोग घायल हो गए। इस मामले मेें पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर निवासी जलालुद्दीन (45) पुत्र सकूर की पड़ोसी सद्दाम व बसीरुद्दीन आदि से रंजिश चल रही है। जलालुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बीते दिन पड़ोसी उसके घर पर आ धमके ओर गुप्ती, चाकू व तलवार से हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से जलालुद्दीन का कान कट गया, जबकि पुत्री सलमा (18) के हाथ में चोट लगी है।
वहीं बचाने दौड़ा गांव निवासी भांजा नइमुद्दीन (25) पुत्र इकबाल के सिर पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने बसरुद्दीन, हनीफ और सद्दाम पर सिर्फ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामूली धारा में केस दर्ज कर इति श्री कर ली है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और टूट गई बेटी की मंगनी
जलालुद्दीन का कहना है कि उसकी बेटी सलमा का निकाह लखीमपुर खीरी जिले के जेठरा गांव निवासी नइमुद्दीन के पुत्र फुरकान से तय था, लेकिन दबंगों ने पुत्री की पिटाई कर दी, जिससे उसकी बेटी घायल हो गई। इसकी जानकारी ससुराल के लोगों को हो गई। बेटी के घायल होने के कारण 20 जनवरी को होने वाला मंगनी कार्यक्रम भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें