फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर कार का फास्टैग, टोल प्लाजा को चूना

विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर ट्रकों की जांच करते टोल कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक दिसंबर से फास्टैग के माध्यम से ऑनलाइन टोल टैक्स अदा करने का फरमान जारी किया था। इसके लिए वाहनों पर फास्टैग स्टीकर लगाने की कवायद शुरू की गई। अलग-अलग वाहनों के टोल टैक्स की दर निर्धारित है। मगर टोल टैक्स चोरी करने के लिए ट्रक चालकों ने नई तरकीब निकाल ली है। ट्रक और भारी वाहनों पर कार का फास्टैग लगाकर टोल प्लाजा को हर माह हजारों रुपये की चपत लगाई जा रही है। कैसरगंज के ऐनी स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अब तक करीब 150 ऐसे भारी वाहनों को पकड़ा है, जो धोखाधड़ी कर टोल प्लाजा को चपत लगा रहे थे। इनके खिलाफ पुलिस को तहरीर देने के साथ ही इन सभी को नियम के तहत फास्टैग भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी वाहनों से निर्धारित दर पर ही टोल टैक्स वसूलने के लिए सरकार ने फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। हालांकि टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नकद वसूलने की भी व्यवस्था है। सरकार की ओर से ऑनलाइन टोल टैक्स वसूलने के जारी फरमान के बाद टोल प्लाजा और विभिन्न संस्थाओं की ओर से वाहनों पर फास्टैग स्टीकर लगवाना शुरू किया गया। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज के ऐनी स्थित टोल प्लाजा पर एक तरफ से कार के लिए 35 रुपये टोल टैक्स की दर निर्धारित है। जबकि ट्रक व भारी वाहनों के लिए यह दर तीन से चार गुना अधिक है।
टोल टैक्स चोरी करने के लिए ट्रक व भारी वाहन चालकों ने ट्रकों पर कार का फास्टैग लगवा दिया। वाहनों की संख्या के अनुरूप टैक्स अदायगी न होने पर टोल के कर्मचारियों ने जांच-पड़ताल शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले में टोल मैनेजर कप्तान सिंह ने कहा कि दो माह में तकरीबन 150 ट्रकों और भारी वाहनों को पकड़ा गया है, जो कार का फास्टैग लगा कर टोल प्लाजा को चपत लगा रहे थे। इनमें कई के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई है। हालांकि एसओ कैसरगंज संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है टोल टैक्स की दर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से ऐनी टोल प्लाजा कैसरगंज के लिए टोल टैक्स का निर्धारण किया गया है। टोल प्लाजा के एचआर सतीश चौहान ने बताया कि कार, जीप वैन व हल्के वाहनों के एकल यात्रा के लिए 35 रुपये, हल्के भारी वाहन के लिए 55 रुपये, टू एक्सएल-बस ट्रक के लिए 120 रुपये, थ्री एक्सएल के वाणिज्यिक वाहन के लिए 130 रुपये, फोर एक्सएल भारी वाहन 185 रुपये व सेवन एक्सएल अति भारी वाहन के लिए 225 रुपये की दर निर्धारित की गई है।
1300 वाहनों पर लगवाया जा चुका है फास्टैग
टोल मैनेजर ने बताया कि कंपनी की ओर से टोल प्लाजा के निकट शिविर लगाकर अब तक 1300 वाहनों पर फास्टैग लगवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एटीएम और पेटीएम व विभिन्न बैंकों के खातों से लिंक कर टोल टैक्स का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। नकद टैक्स भुगतान करने पर एकल पर्ची ही जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें