फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बनवाएं अप्रोच

विज्ञापन
शिवपुर में बौंडी तटबंध का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने शुक्रवार को नानपारा तहसील के शिवपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। गढ़ीघाट पुल का निरीक्षण करते हुए अप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान नाव पर सवार होकर आ रहे ग्रामीणों को क्षमता से अधिक नहीं बैठने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम रामसुरेश वर्मा के साथ नानपारा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। विकास खंड शिवपुर के गढ़ीघाट पुल के जायजे के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके राम ने बताया कि सरयू नदी की धारा में करीब 20 से 22 मीटर अप्रोच मार्ग कट गया था। इससे आवागमन प्रभावित था। इसकी मरम्मत करा दी गई है। जिससे अब आवागमन बहाल हो गया है।
उन्होंने बताया कि कटान के स्थायी समाधान के लिए दो करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी गई है। सरयू नहर ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा को डीएम ने निर्देश दिया कि शिवपुर से बौंडी तक क्षतिग्रस्त मार्ग के मरम्मत के लिए आपदा निधि से प्रस्ताव तैयार कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने मोतीपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ व कटान प्रभावित गिरगिट्टी व मंझरा गांव का भी जायजा लिया। एसडीएम मोतीपुर बाबूराम को लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि गिरगिट्टी में बाढ़ से कटे विद्यालय का प्रस्ताव तैयार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें