फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित नव निर्मित कृषि भवन का शुभारंभ विधायक ने किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अब एक ही छत के नीचे किसानों की समस्याओं का निदान होगा। साथ ही सभी जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस के अवसर पर नव निर्मित कृषि भवन का शुभारंभ विधायक सुभाष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अब एक ही छत के नीचे किसानों को कृषि से संबंधित सभी सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इस प्रकार की सुविधा देने के लिए जिले में पयागपुर तहसील को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में हरसंभव प्रयास कर रही है। अब किसानों को एक ही छत के नीचे जानकारी के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनाथ शुक्ला, शिक्षक मैन बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मनोहर सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें