फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसानों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर दिया धरना

विज्ञापन
महसी में अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय किसान संघ ने बुधवार को जिले के कई ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में किसान सम्मान निधि में छह हजार रुपये वार्षिक अंश जोड़ने की मांग थी। इससे किसानों को कुल 12 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। सभी फसलों की एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीद का कानून बनाने को कहा गया। गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन निशुल्क करने की बात कही गई। भूमि अधिग्रहण में बाजार भाव का पांच गुना मुआवजा देने की मांग रखी गई। जमीन पर कब्जा मुआवजा देने के बाद ही लेने को कहा गया। परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को समान मुआवजा मिले। खेतों तक आवागमन के लिए बाईपास, अंडरपास व संपर्क मार्ग बनाने को कहा गया। लैंड पुलिंग एक्ट में किसान सहमति की सीमा 60 से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की मांग थी।
भूमि अधिग्रहण आयोग और किसान फास्ट ट्रैक न्यायालय गठित करने की बात कही गई। ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालयों का निशुल्क संचालन कराने की मांग थी। फखरपुर, पयागपुर, तेजवापुर, शिवपुर और महसी सहित कई ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया गया। इसमें विजय बहादुर सिंह, केके सिंह, सच्चिदानंद सिंह व दिलीप तिवारी जैसे पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें