फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच : लखनऊ जाते समय जरवल में पुलिस द्वारा रोकने पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। दिल्ली में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में जरवल क्षेत्र के सैकड़ों किसान शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम चार थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने सभी को लखनऊ जाने से रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने हाईवे पर ही धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने समझाकर किसानों को देर शाम वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ में राजभवन का घेराव करने के लिए शनिवार सुबह नौ बजे क्षेत्र के किसान रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो पहिया वाहन से निकले। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस को लगी। इस पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीआरओ प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे।
इसके बाद उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, सीओ जंग बहादुर यादव, जरवलरोड, हुजूरपुर, फखरपुर, कैसरगंज की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों के दल को लखनऊ जाने से रोक लिया। इससे नाराज किसान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघराघाट रेलवे स्टेशन के निकट धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने किसानों को सड़क पर ही संबोधित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारू है। किसानों की नहीं सुन रही है। साथ ही प्रदर्शन करने से रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस को तैनात कर रही है। लगभग पांच घंटे तक किसानों का धरना चला। इसके बाद अधिकारियों ने किसानों को समझाकर वापस कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें