फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गेहूं बीज के लिए उमड़े किसान, केंद्रों पर रही अफरातफरी

Fri, 07 Nov 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज के राजकीय बीज गोदाम पर किसानों की लगी लाइन। -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर/विशेश्वरगंज। जिले में रबी सीजन की बोआई शुरू होते ही किसानों की नजर सरकारी बीज वितरण केंद्रों पर टिक गई है, लेकिन केंद्रों पर बीज की सीमित आपूर्ति से अफरा-तफरी मच गई। बृहस्पतिवार को पयागपुर और विशेश्वरगंज ब्लॉक के किसान कल्याण केंद्रों पर गेहूं का बीज मिलने की सूचना मिलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन




पयागपुर स्थित किसान कल्याण केंद्र पर सुबह से ही सैकड़ों किसान लाइन में लग गए, लेकिन जब बीज की खेप कम निकली, तो किसानों परेशान हो गए। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।

केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि जिले से केवल 700 बोरी बीज मिला है, जिसे किसानों में उनके पंजीकरण और रकबे के अनुसार बांटा जा रहा है। कई किसानों ने शिकायत की कि उन्हें मात्र एक बोरी बीज मिला है, जबकि उनकी खेती 40-50 बीघे तक फैली है।
विज्ञापन



इसी तरह, विशेश्वरगंज के किसान कल्याण केंद्र पर भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। बीज की पहली खेप पहुंचते ही सैकड़ों किसान गोदाम पर जुट गए। भारी भीड़ देखते हुए गोदाम प्रभारी इंद्रसेन तिवारी ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। एसआई दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए वितरण रोकना भी पड़ा।


गोदाम प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर 900 बोरी गेहूं का बीज आया है, जिसे प्रति किसान एक एकड़ के हिसाब से वितरित किया जा रहा है। जिन किसानों के पास अधिक रकबा है, उन्हें भी अधिकतम पांच बोरी बीज ही दिया जाएगा। किसान सुनील पांडे, कैलाशनाथ गिरि और संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीज की कमी के चलते वे खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें