फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीजीपी ने केडीसी छात्रा मामले का लिया संज्ञान

Fri, 07 Nov 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के किसान पीजी कॉलेज में एक जनजातीय छात्रा के नकाब पहनने की घटना का पुलिस महानिदेशक स्तर से संज्ञान लिया गया। बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, एसएसआई चंद्रसेन तथा एसआई दीपिका गुप्ता तथा एलआईयू की टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने छात्रा को धमकी देने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को छात्रा के बारे में जानकारी जुटाई और सिविल लाइंस स्थित छात्रा के किराये के मकान पहुंची। छात्रा इस मकान में ही थी। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने स्वीकार किया कि कोई उसे फोन पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया तो उस पर एसिड फेंकने की धमकी दी। इस पर उसने अपना चेहरा छिपाने के लिए नकाब पहन लिया।

नकाब उसे कहां से मिला इस सवाल पर उसने बताया कि जम्मू की एक परिचित ने उसे नकाब पहनने की सलाह दी तो उसने इसे बाजार से खरीदा। छात्रा ने यह भी बताया कि फोन करने वाले का मोबाइल नंबर के आखिरी दो अंक 11 थे । पुलिस उसी आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


पुलिस व एलआईयू की टीम ने कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना, चीफ प्रॉक्टर डॉ. किसुनवीर, राजनीतिशास्त्र के शिक्षक तथा भाजपा महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह तथा दो शिक्षिकाओं से भी घटना से संबंधित जानकारी हासिल की।




शहर से पूर्व में भी गायब हो चुकी हैं कई छात्राएं

जिले से अक्सर छात्राओं और युवतियों के गायब होने की सूचना प्रकाश में आती है। कुछ को पुलिस ने खोज निकाला जबकि कुछ का पता अभी तक नहीं चल पाया। मंगलवार की शाम भी दो लोग केडीसी का सीसीटीवी कैमरा खंगालने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अभी तक घर नहीं पहुंची। हालांकि इसकी सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। कुछ मामले परिवार के लोग लोकलाज के भय से दबा देते हैं और कुछ मामले पुलिस तक पहुंचते हैं।


साइबर कैफे का संचालक आदि पर नजर


पुलिस की इस पूछताछ के दौरान कॉलेज के निकट संचालित एक साइबर कैफे के संचालक व कुछ अन्य पर भी नजर है। कॉलेज से जुड़े कुछ लोगों ने पूछताछ में मामले से संबंधित कुछ अहम सुराग दिए हैं। पुलिस इनके आधार पर भी छानबीन कर रही है।


सर्विलांस टीम की मदद से हो रही युवक की तलाश
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि छात्रा से बातचीत के बाद कुछ क्लू हाथ लगे हैं। सर्विलांस टीम की मदद से छात्रा को धमकी देने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें