बहराइच। जिले के नौ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गई।
पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक दयानंद यादव, उपनिरीक्षक हर प्रकाश, उपनिरीक्षक प्रेम शंकर आर्य, उपनिरीक्षक रामाशीष प्रसाद, मुख्य आरक्षी कन्हैया लाल, फायरमैन लालजी, कुक परशुराम, कुक कैलाश, आनंद मणि सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने सभी को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व धार्मिक पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज शीला यादव आदि मौजूद रहे।
रिटायर होमगार्डों को विदाई दी
बाबागंज (बहराइच)। होमगार्ड संगठन की ओर से बाबागंज बाग में बुधवार को छह होमगार्डों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मनीराम शर्मा व विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी बाबागंज अनिल यादव, अशोक उपाध्याय, सुरेश कुमार मदेशिया रहे। होमगार्ड कमांडेंट राज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने रिटायर होमगार्डों गुरु प्रसाद श्रीवास्तव, भैरो प्रसाद, राम छबीले यादव, राघवराम शर्मा, सुंदर लाल, द्विजेंद्र मिश्र को उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। इस मौके पर हीरा लाल भास्कर, अशोक वर्मा, रमाकांत श्रीवास्तव, सतेंद्र मोहन, ओंकार नाथ वर्मा, लल्लन सिंह, प्रवेश मिश्र, अशोक शर्मा, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।