बहराइच। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में फखरपुर ब्लॉक को प्रदेश में 18वां स्थान मिला है। डीएम ने बेहतर प्रदर्शन पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा की गई।
इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी विशेश्वरगंज डॉ. रंजीत सिंह, शिवपुर के डॉ. नलिन राजा, मोतीपुर के डॉ. आरएन वर्मा, बहराइच अर्बन के डॉ. तबरेज अहमद, चरदा के डॉ. अर्चित श्रीवास्तव तथा फखरपुर के डॉ. प्रत्यूष सिंह को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी प्रकार 25 जून से पांच जुलाई तक प्रदेश के सभी 821 विकासखंडों में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का विशेष अभियान संचालित किया गया था।
जिसमें जनपद के फखरपुर विकासखंड को 18वां स्थान मिला है। बैठक में फखरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रत्यूष सिंह की सराहना की गई।