फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया सेे टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। धर्मनपुर गांव निवासी एक किसान ट्रैैक्टर ट्रॉली पर धान की भूसी लादकर बिक्री करने के लिए गल्लामंडी जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया से टकराकर पलट गई। इसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामगांव थाना अंतर्गत बलदूपुरवा धर्मनपुर गांव निवासी स्वामीदयाल यादव (42) पुत्र रामलखन यादव बुधवार दोपहर में ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान की भूसी की ब्रांड लादकर बिक्री करने के लिए गल्लामंडी बहराइच जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह मोहम्मदा रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित पुलिया पर पहुंचा, तभी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे वाहन पुलिया से टकराकर पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से स्वामीदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। दरगाह व रिसिया थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।
ग्रामीणों की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाया गया। पंचनामा के बाद दरगाह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें