फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी : सूरज ने दिखाए तेवर तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस

Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में मंगलवार को चिलचिलाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर गुजरतीं छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। मौसम का मिजाज मंगलवार को गर्म रहा। अधिकतम पारा 42 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रहा। दिनभर चलीं तेज गर्म हवाओं के कारण सड़कें सूनी रहीं, तो लोग छांव की तलाश में इधर उधर भागते दिखे। बुधवार को और मौसम गर्म रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं, तराई में मौसम के बदलते मिजाज व कड़क धूप को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग की है।

तराई वाले इस जिले में मौसम का पारा पूरे दिन चढ़ा रहा। सुबह आठ बजे से ही मौसम गर्म होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप के कारण हो रही गर्मी का असर यातायात पर भी पड़ा। दोपहर को रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा रहा। शहर के अंदर सड़कें सूनी दिखाई दीं। जिन छात्रों को स्कूल जाना अनिवार्य था वह भी वापसी में छांव की तलाश करते दिखे।



राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है और लू चलने लगी है। इसके चलते विद्यालय जाने व आने में शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानी हो रही है। वहीं विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तित कर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें