फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवलरोड में दो घंटे खड़ी रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें

Mon, 24 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
जरवल में खड़ीं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरवलरोड रेलवे स्टेशन के पास मरम्मतीकरण का काम होने के कारण ट्रैक पर पत्थर बिछा दिए गए थे। जिसके कारण एक्सप्रेस ट्रेनों को जरवलरोड स्टेशन पर ही रोक दिया गया। लगभग दो घंटे तक ट्रेनें स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। वहीं, दो घंटे तक यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन


जरवलरोड रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर सरयू पुल व स्टेशन के बीच ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। सोमवार को ट्रैक पर ट्रैक मैन व कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच मालगाड़ी भी गुजरी, जिसने रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिरा दिए। जिनको बिछाने का काम किया जाने लगा।

ट्रैक पर पत्थर बिछा होने के कारण दोपहर 1:58 बजे पहुंची दरभंगा-अमृतसर-सहरसा-बरेली ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। वहीं, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15904 डाउन भी दोपहर 2:10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गई। एक्सप्रेस ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोके रखा गया। 3:58 बजे ट्रैक साफ होने की सूचना मिलने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि मरम्मत के काम के चलते दिक्कत आई थी, लेकिन अब ट्रैक साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें