फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: चौथे दिन भी नहीं लगा अपहृत किशोरियों का सुराग, गांव में डर तनाव बरकरार

Wed, 15 Mar 2023 06:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

शनिवार की शाम शौच गयी दो चचेरी बहनों का समुदाय विशेष के युवकों ने अपहरण कर लिया था लेकिन मामले में अभी भी किशोरियों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच रानीपुर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की शाम शौच गयी दो चचेरी बहनों को गांव निवासी समुदाय विशेष के युवक कार में दबोच ले गए थे। घटना को चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी खाली हाथ है। वहीं पीड़ित परिजनों में बेटियों को लेकर डर व गुस्सा दोनो बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस दोनो किशोरियों को जल्द पकड़ कर आरोपियों को जेल की सलाखों में भेजने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन चचेरी किशोरियां शनिवार की शाम शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान कार से पहुंचे समुदाय विशेष के युवकों ने दो किशोरियों का जबरन अपहरण कर लिया था। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने रानीपुर थाने पर समुदाय विशेष के चार युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं युवकों को लेकर सोमवार को परिजनों का गुस्सा फूटा था और गांव में तनाव की स्थिति बन गयी थी। जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: सपा की मांग, गड़बड़ी की जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली कर्मियों का आज से कार्य बहिष्कार शुरू, कल से 72 घंटे की हड़ताल का एलान, सरकार सख्त


घटना के चौथे दिन मंगलवार को भी गांव में सन्नाटे की स्थिति देखने को मिली और किशोरियों के परिजनों में अनहोनी को लेकर डर देखने को मिला। साथ ही अपरहरण कर्ताओं के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला। वहीं अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी व किशोरियों की बरामदगी को लेकर चौथे दिन भी पुलिस खाली हाथ रही। थाना प्रभारी शिवनाथ ने बताया कि टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर किशोरियों को बरामद किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें