फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच घर पर गिरा यूकेलिप्टिस का पेड़

विज्ञापन
कैसरगंज के बरखुरद्वारपुर में मकान पर गिरा पेड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। बरखुरद्वारापुर चौराहे से बदरौली जाने वाले मार्ग पर रविवार को तेज बारिश के बीच एक यूकेलिप्टिस का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लगभग डेढ़ हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत बरखुरद्वारापुर चौराहे से बदरौली जाने वाले मार्ग पर सुबह तेज बारिश के बीच सड़क किनारे लगा यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया। पेड़ गांव निवासी मोहम्मद मुनाफ के मकान पर तेज आवाज के साथ गिरा। जिससे मकान की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
घर में बैठे लोग अचानक पेड़ गिरने सेे भागने लगे। किसी तरह लोगों की जान बची। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी टूट गई, जिससे बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर मार्ग खाली कराया। लगभग गांव की डेढ़ हजार की आबादी पेड़ गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें