फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फेशियल रिकॉग्निशन के बाद ही मिलेगा पीईटी में प्रवेश

Thu, 29 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण की परीक्षा शुक्रवार को शहर के आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार फेशियल रिकॉग्निशन (चेहरे की पहचान) के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


परीक्षा के सफल संचालन के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि शहर के किसान पीजी कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज समेत आठ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सभी सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रूट मैनेजर और केंद्र प्रभारियों को भी जरूरी जानकारी दी गई है। परीक्षा की पहली पाली में 3024 और दूसरी पाली में 3024 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कक्ष निरीक्षकों और अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों को भी केंद्रवार आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें