फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का नामांकन आज से

Wed, 01 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में की गर्ई बैरीकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष निर्धारित किए गए हैं। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट की सौ मीटर की दूरी पर बैरीकेडिंग की गई है। किसी प्रत्याशी को जुलूस लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन के साथ ही चुनाव की अधिसूचना भी डीएम द्वारा जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से बहराइच में पांचवें चरण में विधानसभा चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत दो फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा।

सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसी तिवारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट से सौ मीटर की दूरी पर डीएम आवास के सामने और दूरसंचार कार्यालय के निकट बैरीकेडिंग की गई है। बैरीकेटिंग तक ही प्रत्याशियों के समर्थकों को आने की अनुमति रहेगी। नामांकन नौ फरवरी दोपहर तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के नामांकन के लिए किसी प्रकार का जुलूस प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे। जुलूस निकालने पर एफआईआर की कार्रवाई होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि नामांकन परिसर के अंदर कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी के साथ मात्र चार लोगों को जाने की अनुमति होगी। इनमें प्रस्तावक और अनुमोदक शामिल होंगे। 

विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए यातायात की व्यवस्था के लिए कैसरगंज एवं नानपारा की ओर से आने वाले सभी वाहन फसल अनुसंधान केंद्र में पार्क होंगे। वहां से मात्र तीन वाहनों को नामांकन स्थल की ओर आने की अनुमति होगी जो टेलीफोन एक्सचेंज के पास पार्क कराए जाएंगे।

पयागपुर एवं हुजूरपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन के पास स्थापित बैरियर से पहले ही रोक दिये जाएंगे। यह भी वाहन मुख्य विकास अधिकारी के आवास के निकट विकास भावन की ओर जाने वाले मार्ग तथा पानी टंकी के निकट उपलब्ध स्थल पर पार्क होंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नगर की ओर से आने वाले वाहनों को कोतवाली के निकट स्थित बैरियर के पूर्व ही रोक दिया जायेगा। एएसपी ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर से नगर की ओर आने वाले भारी वाहन दोनक्का से आसाम रोड होते हुए झिंगहा पहुंच कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। 

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है। ऐसे में नामांकन के दौरान रिटर्निंग आफिसर के पक्ष में उम्मीदवार सहित सिर्फ पांच व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय दलों के उम्मीदवारों को एक प्रस्तावक तथा गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवार के प्रस्तावक को उसी क्षेत्र का मतदाता होना जरूरी है, जिस क्षेत्र से उम्मीदवार नामांकन भर रहा है। एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्राें के अधिकतम चार सेट दाखिल किये जा सकते हैं। सामान्य उम्मीदवारों के लिये जमानत राशि 10 हजार रुपये होगी। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिये जमानत राशि पांच हजार रुपये होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें