फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आजमगढ़ डीएम के खिलाफ भड़के इजीनियर, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
बहराइच। आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार पर अधिशाषी अभियंता से बदसलूकी व जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिले के इंजीनियर्स ने धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों के इंजीनियर पहुंचे और नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर सिंह व सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव के साथ अभद्रता व मारपीट की। इससे प्रदेश भर के इंजीनियर्स में आक्रोश है। आजमगढ़ प्रकरण के विरोध में बुधवार को जिले के सभी इंजीनियर्स ने हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंंने बताया कि मुख्यमंत्री से आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार को तत्काल बर्खास्त किए जाने, डीएम पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने व डीएम रविंद्र कुमार आजमगढ़ से पूर्व जहां-जहां तैनात रहे हैं, इनके द्वारा कराए गए कार्यों की सक्षम समिति द्वारा जांच करवाने व इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में इंजीनियर अजय भाष्कर, श्यामजी चौबे, सपना वर्मा, अंकित कुमार वर्मा, नागेंद्र नाथ यादव, जेपी वर्मा, दिनेश कुमार, सलिल कुमार, मलखान सिंह, संदीप कुमार, विकास शिरोमणि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें