फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Mon, 29 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा में तहसील प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण। - स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
बहराइच। तहसील नानपारा के ग्राम दुविधापुर एवं इमामनगर गोधरहवा में सरकारी भूमि पर किए गए निर्माण को रविवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। दोनों गांवों में स्थित सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को एसडीएम के निर्देश पर हटाया गया।
विज्ञापन



ग्राम दुविधापुर में स्थित गाटा संख्या 136, रकबा 0.008 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है। वहीं इमामनगर गोधरहवा गांव में स्थित गाटा संख्या 115, रकबा 0.004 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के नाम से दर्ज है। इन दोनों जमीनों पर स्थानीय निवासी सीताराम एवं छीटन द्वारा लंबे समय से कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया गया था।


एसडीएम नानपारा मानालिसा जौहरी ने नायब तहसीलदार नवाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित हल्का लेखपाल की टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में स्थित सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण की जांच कराई जा रही है। अवैध कब्जाधारियों को चिह्नित कर आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें