फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला प्रशासन की ओर से शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी चलाया गया। इस दौरान शहर के पानी टंकी तिराहे से लेकर पीपल तिराहे तक नालों पर निर्माण, दुकान व प्रतिष्ठानों के सामने लगे टीन शेड को जेसीबी से हटाते हुये संबंधितों को दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। पक्के चबूतरे भी तोड़े गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिले में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुये जिला प्रशासन की ओर से तीन दिन से अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत सोमवार को एसडीएम सदर केपी भारती, नगर मजिस्ट्रेट पीके यादव, सीओ सिटी टीएन दूबे व नपाप के ईओ पवन कुमार, कोतवाली नगर के प्रभारी की अगुवाई में अभियान चला।
शहर के पानी टंकी तिराहे से पीपल तिराहे तक चले अभियान में सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया। साथ ही पक्के निर्माण पर हथौड़ा मारकर ढहाते हुये सभी को दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लगभग 50 दुकानें कार्रवाई की जद में आईं। नपाप के ईओ पवन कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सभी को चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे में दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें