फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Employees raised voice against exploitation

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। 108 व 102 के साथ एलएस सेवा के कर्मचारियों ने प्रदाता कंपनी के खिलाफ शोषण व समय से वेतन न देने आदि समस्याओं को लेकर मंगलवार को आवाज उठायी। कर्मचारियोें ने बैठक कर समस्याओं का निदान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद चार सूत्री ज्ञापन डीएम, एसपी व सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 व एलएस एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की अगुवाई में कर्मचारियों की बैठक प्रशिक्षण केंद्र में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी जीवीकेईएमआरआई द्वारा सभी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है। यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला महामंत्री नसीम अहमद ने कहा कि कंपनी व कर्मचारियों के बीच कई बार वार्ता के बाद भी कंपनी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। कोषाध्यक्ष कुशल कुमार यादव ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारी संघ व सेवा प्रदाता कंपनी के बीच अपर श्रमायुक्त के सामने हुए समझौते को न मानते हुए ओवर टाइम तथा भुगतान न करना गलत है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से भर्ती के नाम पर की जा रही वसूली और बढ़ी हुई सैलरी न मिलने की समस्या को लेकर नाराजगी जतायी। बैठक के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसके बाद सीएमओ व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर एंबुलेंस कर्मी संतोष पांडेय, राहुल, बाबादीन, रितेश शुक्ला, अनिल कुमार, जेपी, दिलीप, रवि सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, केदारनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें