कतर्नियाघाट में गेरुआ नदी पार कर रहे हाथी।
- फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गेरुआ नदी के तट पर सोमवार को सुबह मादा हाथियों का कुनबा जल क्रीड़ा करता दिखाई पड़ा। नदी के तट पर मौजूद वनकर्मियों व ग्रामीणों ने काफी देर तक हाथियों की जलक्रीड़ा को देखकर रोमांच का अनुभव किया।
वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाली हाथियों का झुंड बीते दिनों जंगल में आया है। उसी में से मादा हाथी अपने बच्चों के साथ निकलकर नदी में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लगभग एक घंटे तक मादा हाथी कुनबे के साथ नदी में मौजूद रही। इसके बाद गेरुआ पार के जंगलों में चली गई।