फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथियों ने तबाह कर दी गन्ने की फसल

विज्ञापन
 हाथियों के उत्पात में बर्बाद हुई गन्ने की फसल। -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के हरिहरपुर-लालपुर गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। गन्ने के खेत में दो हाथियों ने घुसकर एक किसान की गन्ने की पूरी फसल रौंद दी। गजमित्रों और ग्रामीणों ने हाथियों को खेत से हटाने के लिए तीन घंटे तक हांका लगाया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। इस घटना से किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन



मंगलवार की रात गांव के किसान बिंद्रा के गन्ने के खेत में देर रात दो हाथी घुस गए और देखते ही देखते पूरी फसल को रौंद डाली। सूचना मिलने पर गजमित्र अशोक मौके पर पहुंचे और अन्य गजमित्रों को भी बुलाया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। सभी ने मिलकर हांका लगाना शुरू किया।


करीब तीन घंटे की लगातार कोशिश के बाद हाथी खेत से हटकर जंगल की तरफ लौट गए। गजमित्र अशोक ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दे दी गई है।

निशानगाढ़ा रेंज के रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्र लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से हाथियों का मूवमेंट आबादी की ओर बढ़ा है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि हाथियों के दिखते ही वन विभाग या गजमित्रों को तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते नुकसान रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें