भवानीपुर गांव में हाथियों के उत्पात में नष्ट हुई फसल। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र से सटे गांवों में पिछले कई दिनों से हाथियों की सक्रियता फिर एक बार बढ़ी है। शुक्रवार की रात भवानीपुर गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए चेन लिंक फेंसिंग को तोड़कर घुसे हाथी ने किसान भानू के खेत में लगी मक्के की फसल चट कर डाली।
कुछ देर बाद किसान राजेश की हल्दी, उड़द की फसल को रौंदते हुए हाथी दूसरे किसानों के खेत में घुस गया। गश्त कर रहे गजमित्र अजय, रमेश, सहजराम आदि ने मेगाफोन के जरिये लोगो को अलर्ट किया और हाथियों को भगाया।
कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकरी आशीष गौड़ ने बताया कि गजमित्रों की टीम हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।