फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथियों ने तोड़ा घर, गन्ने व मक्के की फसल रौंदी

विज्ञापन
रेतिया में हाथी के उत्पात में बर्बाद फसल को दिखाते किसान।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से सटे गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने सुजौली रेंज के रामपुर रेतिया गांव में एक ग्रामीण का घर तोड़ दिया। उन्होंने कई एकड़ गन्ने और मक्के की फसल भी रौंद डाली।
विज्ञापन

रामपुर रेतिया गांव में हाथियों ने ग्रामीण जवाहिर के घर की टटिया तोड़कर अंदर रखा अनाज खा लिया। परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों की आहट से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देते रहे। इस उत्पात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में एक टस्कर हाथी ने खेत की रखवाली कर रही महिला को दौड़ा लिया। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने गांव में लगे सोलर पैनल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर जंगल में खदेड़ने की मांग की है। उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने और फसल व मकान के नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलाने की भी अपील की। कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। गजमित्रों की टीम ग्रामीणों को लगातार सतर्क और जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें