फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की रुपईडीहा में सड़क हादसे की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। होमगार्ड जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। होमगार्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही पीड़ित परिवार को ढांड़स बंधाया।
विज्ञापन

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मनवरिया गांव निवासी हीरालाल यादव होमगार्ड थे और शारदा नवाबगंज कंपनी में तैनात थे। मंगलवार को वह नवाबगंज ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में बरवलिया के पास बाइक अनियंत्रित होने से हीरालाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही हीरालाल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, हादसे की सूचना पाकर होमगार्ड यूनियन के जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर, उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद दुबे, मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव, प्लाटून कमांडर प्रकाश श्रीवास्तव, कंपनी कमांडर राजकुमार सिंह, चितौरा कंपनी प्रभारी निर्मल कुमार जैन, ठाकुर प्रसाद तिवारी व अन्य ने मृतक साथी को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें