फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथियों ने दौड़ाया

Thu, 29 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज की सदर बीट में जंगली हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार देर रात परवल के खेत की रखवाली कर रहे कैलाशनगर निवासी बदाली (55) को दो जंगली हाथियों ने दौड़ा लिया। किसान ने मचान से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


बदाली टेढ़िया नई बस्ती गोशाला के पास स्थित अपने परवल के खेत की रखवाली के लिए मचान पर बैठे थे। उसी दौरान जंगल से निकले मल्ज्यूरिया ग्रुप के दो हाथियों ने मचान की ओर दौड़ लगा दी। हाथियों को अपनी ओर आता देख बदाली घबरा गए और मचान से कूदकर खेतों की ओर भागे। इसके बाद हाथी खेत में घुसकर जंगल की ओर लौट गए। इस घटना में किसान बच गए।

सूचना मिलते ही गजमित्र हरिश्चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और रात में अकेले खेतों की ओर न जाने की हिदायत दी। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सदर बीट के आसपास हाथियों का झुंड सक्रिय है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। गजमित्रों की टीम रातभर गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें