फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथियों ने नाव घाट की रेलिंग तोड़ी

Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट सरंक्षित वनक्षेत्र के भवानीुपर में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। 
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज में सोमवार को गेरुआ नदी पार कर पहुंचे हाथियों के झुंड ने नाव घाट की रेलिंग तोड़ दी। वहीं, भवानीपुर गांव पहुंचे एक नर हाथी ने किसान के गेहूं की फसल को रौंद डाला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


वन्यजीव प्रभाग में हाथियों के उत्पात का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार की रात हाथियों का एक झुंड गेरुआ नदी पार कर नाव घाट पहुंचा। हाथियों ने घाट पर लगे रेलिंग को कई जगहों से उखाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे वनकर्मियों ने हांका लगाकर हाथियों को भगाया। वहीं, रविवार की रात भवानीपुर गांव पहुंचे एक नर हाथी ने किसान गोपाल के खेत में लगी गेहूं की फसल को पैरों से रौंद डाला। सूचना पर पहुंचे गजमित्र मुबारक, बबलू, अजय, संतोष आदि ने कड़ी मशक्कत कर हाथी को भगाया।
हाथी ने वन विभाग द्वारा लगाए गए चेन लिंक फेंसिंग को भी तोड़ दिया है। सूचना पर वन दारोगा मयंक पांडेय, वाचर गुलाम रसूल, अमरजीत ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। वनक्षेत्राधिकरी आशीष गौड़ ने बताया कि हाथियों के हर मूवमेंट पर गजमित्रों की टीम नजर रखे हुए है, बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें