बहराइच मेडिकल कालेज के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज।
बहराइच। तराई में मौसम के बदलाव के साथ ही मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीमारियों की चपेट में आने से ओपीडी में 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसपर चिकित्सकों ने बचाव के तरीके बताए हैं।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बाल रोगियों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों की चपेट में आकर पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। आजकल सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही डायरिया के मरीज भी ओपीडी में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में 200 से 250 मरीज आ रहे हैं। जिसमें गंभीर रोगियों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। सोमवार को सामान्य वार्ड में 35 व पीआईसीयू में नौ बच्चे भर्ती हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टर की सलाह
. बच्चों को सुबह शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखें
. मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें
. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
. छह माह तक के बच्चों को मां अपना दूध पिलाएं
. बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, डायरिया हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं