फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथियों का उत्पात जारी, चेन लिंक फेंसिंग तोड़ डाली

Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन्य जीवों के हमले रोकने के लिए बनी चेन लिंक फेंसिंग को हाथियों ने तोड़कर फसलों को तबाह कर दिया। हाथी ग्रामीण क्षेत्रों के खेत में घुसकर फसलों के साथ आम लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नौतोड़ गांव में हाथी ने गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत नौतोड़ गांव में शनिवार को सुबह चार बजे वन विभाग की ओर से लगाए गए चैन लिंक फेंसिंग को तोड़कर एक जंगली हाथी खेत में पहुंचकर किसान नंदलाल, सूबेदार, इंद्रदेव की गेंहू की लगभग दो बीघा गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने शोर शराबा कर हांका लगाकर किसी तरह हाथी को भगाया। इस दौरान हाथी ने तीन बांस के पेड़ को भी गिरा दिया। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकरी सुरेंद्र श्रीवास्तव, वन दारोगा इसरार अहमद, व वाचर बंशी ने हाथी से हुए नुकसान हुए फसल का आकलन किया।
सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ रहा है। हाथी इसी का फायदा उठाकर खेतों में पंहुच रहे हैं ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। गांव के लोगों का कहना है कि मानक विहीन तार फेंसिंग वन्य जीवों को गांव में जाने से रोक नहीं पा रहा है और जंगल के सभी जानवर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पात मचा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें