फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सफारी के दौरान दिखा हाथी, रोमांचित हुए पर्यटक

Wed, 11 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में कच्चा मार्ग पार करता हाथी। स्रोत: पर्यटक
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सोमवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को हाथी दिखाई दिया। अचानक सामने आए हाथी को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने हाथी के जंगल के रास्ते से गुजरने का वीडियो बनाया और तस्वीरें भी लीं।
विज्ञापन


लखनऊ के गोमतीनगर निवासी नौशाद सोमवार शाम परिजनों के साथ जंगल सफारी कर रहे थे। उसी दौरान एक हाथी तेजी से कच्चे रास्ते को पार करता नजर आया। कुछ पल के लिए पर्यटकों की नजरें हाथी पर टिक गईं।

वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि इस पर्यटन सत्र में पर्यटकों को जंगल में किसी न किसी वन्यजीव की झलक देखने को मिल रही है। यह पर्यटन के लिहाज से सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें