फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिंचाई कॉलोनी में घुसा हाथी, मकान की दीवार ढहाई

विज्ञापन
कतर्नियाघाट की सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में हाथी के उत्पात में गिरी दीवार।   -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। भेड़ियों के साथ ही कतर्नियाघाट से सटे इलाकों में जंगली हाथियों का भी आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात एक टस्कर हाथी ने अलग-अलग स्थानों पर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने हनुमान मंदिर के पुजारी के आवास की दीवार गिरा दी और फसलों को रौंद डाला। ग्रामीणों ने हांका लगाकर किसी तरह उसे जंगल की ओर भगाया।
विज्ञापन




सिंचाई कॉलोनी, गिरिजापुरी में रात करीब दो बजे एक अकेला हाथी (टस्कर) घुस आया। उसने पहले हनुमान मंदिर के पुजारी रामऔतार के आवास की दीवार को ढहा दिया। शोर सुनकर पुजारी की नींद खुली तो बाहर झांकने पर उसने हाथी को देखा। भय से सहमे पुजारी चुपचाप अंदर ही बैठे रहे। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक हाथी वहां उत्पात मचाता रहा।


इसके बाद हाथी ने ग्राम पंचायत चहलवा के घोसियाना गांव का रुख किया। यहां उसने वन विभाग की लगी चेनलिंक फेंसिंग को तोड़कर गांव में प्रवेश किया। गांव निवासी कुंजीलाल के खेत में घुसकर हाथी ने उनकी एक बीघा धान की फसल रौंद डाली। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और हांका लगाना शुरू किया। करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की तरफ गया।
विज्ञापन



वन रक्षक अब्दुल सलाम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में मौजूद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें