फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बनकटी में हाथी ने बर्बाद की आठ बीघा फसल

विज्ञापन
बनकटी गांव में हाथी के उत्पात से बर्बाद हुई फसल। 
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज के बनकटी गांव में बुधवार देर शाम जंगल से निकले हाथी ने छह किसानों की आठ बीघा से अधिक तैयार धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। हाथी के उत्पात में गांव निवासी राजेंद्र, राजकुमार समेत छह किसानों को नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही गजमित्र सोनू, जगप्रीत, सचिन, विकास और नीरज ने वन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन

रेंजर नीरज श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हांका लगाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें