फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली ने रातभर रुलाया, बिजली-पानी की हुई दिक्कत

Sat, 26 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रुपईडीहा में धू-धू कर जलता विद्युत ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के हालात सुधरने का नाम नही ले रहे हैं। दिन ही नहीं, पूरी रात शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली रुला रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी में राहत नही मिल पा रही है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भी बदहाल विद्युत व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा चुके है लेकिन इसके बाद भी जिले में विद्युत व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है। दिन के साथ पूरी रात हो रही बिजली की आवाजाही से लोग चैन की नींद सो भी नही पा रहें हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने जागकर बिताई रात
शहर के फायर फीडर से संचालित मेवातीपुरा, बड़ीहाट, बरहियापुरा, पीपल चौराहा की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार पूरी रात चरमराई रही। वहीं, रायपुरराजा, सूफीपुरा, रानी रेहुआ हाता, माधवरेती, महिला डिग्री काॅलेज क्षेत्र, कटी चौराहा स्थित जैन सरिया गली समेत कई क्षेत्रों में भी पूरी रात बिजली की समस्या से लोग जूझते नजर आए। इसके अलावा पंचवटी फीडर, बड़ीहाट मकबरा चौराहा, सरस्वती नगर, माधवरेती, फुटहा समेत अन्य मोहल्लों में लो वोल्टेज व बिजली की आवाजाही की समस्या बनी रही। बिजली की बदहाल व्यवस्था से शहर की डेढ़ लाख से अधिक की आबादी बिजली-पानी को लेकर परेशानी रही।

ग्रामीण क्षेत्रों का भी हाल रहा बुरा
बिजली उपकेंद्र रंजीतपुर, भग्गड़वा, चिरैयाटांडा, फखरपुर, चिलवरिया, चित्तौरा, मिहींपुरवा, महसी, विशेश्वरगंज, रिसिया, बेडऩापुर, बौंडी, हुजूरपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्युत उपकेंद्र से संचालित एक हजार से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को बदहाल रही। गांवों में रात से लेकर दिनभर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान दिखाई दिए। कई गांवों में पिछले कई महीनों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को शुक्रवार को भी राहत नही मिल सकी। इससे ढाई लाख से अधिक की आबादी प्रभावित रही
विज्ञापन


धू-धूकर जल उठा ट्रांसफार्मर

नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित मुख्य चौराहा व स्टेशन रोड पर लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इस दौरान आठ हजार की आबादी के सामने बिजली-पानी का संकट खड़ा हो गया है। नगर पंचायत की बिजली व्यवस्था की हकीकत देखने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण करते हुए कहा कि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। उन्होंने स्थानीय उपकेंद्र के अधिकारियों को मुख्य चौराहे पर छह सौ केवीए और स्टेशन रोड पर स्थित 250 केवीए का एक अतिरिक्त या चार सौ केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। वहीं, रूपईडीहा में शुक्रवार को ओवरलोड से केवलपुर चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में से तेल का रिसाव होने से वह जलने लगा। इसके अलावा चकिया रोड चौराहे पर लगे जर्जर तार भी जल उठे। स्थानीय लोगों व व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत में जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं साथ में कम क्षमता के लगे ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो रहे हैं।

नहीं हो रही अद्योषित बिजली की कटौती
अधीक्षण अभियंता विजय राजपूत ने बताया कि गर्मी में अचानक बढ़ी बिजली की खपत से जगह-जगह ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मरों में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम में सुधार होते ही व्यवस्था पटरी पर लौटने लगेगी। जहां भी गड़बड़ी मिल रही है, टीम मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी को दुरुस्त करने में जुट जाती है। अद्योषित बिजली कटौती जिले में कहीं भी नहीं की जा रही है।

सांसद आनंद गोंड ने कहा कि जिले में कुछ दिन पूर्व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई थी। जिसमें पाया गया था कि यहां अधिभार है। इसके लिए कई स्थानों पर उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण के पूरा होते ही विद्युत समस्या कुछ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें