फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर से बकरी को दबोच ले गया तेंदुआ, बनाया निवाला

Sat, 26 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन रेंज की ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा नारायन टांडा में बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 12 बजे तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुआ दबे पांव गांव निवासी राधेश्याम के घर में दाखिल हुआ और घर के अंदर बंधी बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के चीखने की आवाज सुन परिजन जाग गए लेकिन जब तक परिजन हांका लगाते तेंदुआ बकरी को मुंह में दबाकर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हांका लगाते हुए खोजबीन शुरू की जिसपर तेंदुआ आधा खाया शव छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें