फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घंटे से बाधित बिजली व्यवस्था पर भड़के लोग, जाम लगाकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। क्षेत्र में 50 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे गुस्साए लोगों ने गुरुवार शाम सीतापुर-बहराइच हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक घंटे मार्ग जाम रहा। इससे अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। क्षेत्र के लोग जेई को हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत बेड़नापुर बाजार, रमपुरवा चौकी, बाजपेईपुरवा आदि क्षेत्रों में 50 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत की लेकिन जेई ने ध्यान नहीं दिया। इस कारण बिजली के साथ पानी का भी संकट उत्पन्न हो गया है। इससे गुस्साए बेड़नापुर बाजार व आसपास के लोग गुरुवार शाम चार बजे के आसपास नारेबाजी करते हुए सीतापुर-बहराइच हाईवे पर उतर आए।
बेड़नापुर बाजार में सभी ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग क्षेत्रीय जेई को हटाने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। चौकी इंचार्ज केदारनाथ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया। पावर कार्पोरेशन के उच्चाधिकारियों से वार्ता करवायी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। लगभग सवा घंटे तक सड़क जाम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें