फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दहेज न देने पर लगाया करंट, पिटाई कर घर से भगाया

Wed, 25 Jun 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम परसा अगैय्या निवासी सुषमा (27) ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। सुषमा की शिकायत पर नानपारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुषमा ने बताया कि उनका विवाह 2017 में राजेंद्र कुमार के साथ हुआ था। दो बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि पति व ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर कई बार करंट लगाया और पिटाई की। 25 नवंबर 2024 को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा। बताया कि किसी तरह वह जान बचाकर मायके आ गई। सुषमा ने आरोप लगाया कि इस बीच पति ने गुड्डी नाम की युवती से दूसरा विवाह कर लिया। मेरे दोनों बच्चों को भी जबरदस्ती छीन ले गए। बच्चों को वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पति राजेंद्र कुमार, उसकी दूसरी पत्नी गुड्डी समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें