फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सात जनवरी को

Sat, 19 Dec 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। जिला पंचायत बहराइच के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। सात जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री डीएम के कोर्ट से की जाएगी। एक जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच एक जनवरी को ही दोपहर तीन बजे के बाद की जाएगी।

इसके बाद सात जनवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक वोट पड़ेंगे। डीएम ने जिला पंचायत सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। सूची को पंचायत निर्वाचन कार्यालय व जिला पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधान व सदस्य आज लेंगे शपथ, तैयारियां पूरी

बहराइच। ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को विकासखंड मुख्यालयों पर आज शपथ दिलाई जाएगी। जिले के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सदस्य ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अभय ने विकासखंडवार अधिकारियों को नामित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार विकासखंड महसी, शिवपुर, कैसरगंज, जरवल, बलहा, नवाबगंज, मिहींपुरवा, रिसिया एवं चित्तौरा में खंड विकास अधिकारी शपथ दिलाएंगे।

जबकि तेजवापुर में तहसीलदार महसी, फखरपुर में सहायक विकास अधिकारी, फखरपुर, हुजूरपुर के लिए तहसीलदार कैसरगंज, पयागपुर के लिए तहसीलदार बहराइच तथा विशेश्वरगंज के लिए सहायक विकास अधिकारी विशेश्वरगंज को नामित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें