फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सकुशल कराने के लिए दौड़ते रहे डीएम-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी बृहस्पतिवार की सुबह से ही बूथों पर दौड़ लगाते नजर आए। डीएम-एसपी लोगों से अपील करते रहे कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की। बावजूद इसके सभी बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रकिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम शंभु कुमार व एसपी सुजाता सिंह मतदान केंद्रों का निरीक्षण करती रही।
विज्ञापन

विकास खंड विशेश्वरगंज, पयागपुर, चित्तौरा, रिसिया, बलहा समेत अन्य विकास खंडों के मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान मतदाताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सुझाव डीएम व एसपी देते रहे, लेकिन कोई असर नहीं दिखा। लोग मास्क तो लगाए रहे, लेकिन सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें