बहराइच। श्रावस्ती में कल होने वाले मतदान के लिए जिले से कर्मचारियों की मांग की गई थी। जिस पर बुधवार को 988 कर्मचारियों को केडीसी से रवाना किया जाएगा।
श्रावस्ती में पहले चरण में चुनाव होना है। 15 अप्रैल को मतदान होगा। श्रावस्ती में मतदान कर्मियों की कमी को देखते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों की मांग जिले से की थी। जिसे देखते हुए कर्मचारियों को भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले से 988 कर्मचारी भेजे जा रहे हैं। जो श्रावस्ती में मतदान प्रक्रिया को निपटाने के बाद वापस आएंगे।