फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान

Tue, 01 Oct 2024 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी मेधावियों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं चित्तौरा ब्लॉक के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाकर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद गोंड ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। हमें उनका सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बुजुर्ग एक पीपल के पेड़ की तरह होते हैं, जिनकी छाया में पूरा परिवार फलता-फूलता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि बुजुर्गों को परिवार के साथ सम्मानपूर्वक रखा जाए और उनके अनुभवों का लाभ लिया जाए। सांसद ने सीएमओ से अनुरोध किया कि बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए गोल्डेन कार्ड बनाया जाए।
सीएमओ डॉ.संजय शर्मा ने कहा कि आज हम जिन बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वही आने वाले समय में हमारे लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने कहा बुजुर्गों की सेवा, उनके सम्मान और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, बृजेश सिंह, पुनीत शर्मा, दिलीप कुमार शुक्ला, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद हारून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें