फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दवा लेने जा रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेटे के साथ बाइक से दवा लेने बलरामपुर जा रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बलरामपुर से कुछ दूर पहले हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रामगांव थाना के ग्राम मुद्धापुर निवासी सफरुला (60) की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। शुक्रवार सुबह वह बेटे मेराज के साथ बाइक से दवा लेने बलरामपुर जा रही थीं। बलरामपुर से कुछ दूर पहले अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर सिर के बल गिरी सफरुला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने सफरुला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें