बहराइच। किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑटोनॉमस में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पीएचडी पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. किसुनवीर ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा अब 23 अगस्त को होगी। परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि 18 से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। काउंसलिंग/साक्षात्कार की अंतिम तिथि 20-21 अगस्त के स्थान पर 29-30 अगस्त होगी। अंतिम परीक्षा परिणाम अब 23 के बजाय 31 अगस्त को घोषित किया जाएगा। कोर्स वर्क की शुरुआत सितंबर के प्रथम सप्ताह से होगी।