नानपारा। मोतीपुरवा गांव निवासी लीला (67) शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे शौच के लिए सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लीला की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बहू विनीता ने बताया कि हादसे के बाद जब तक ग्रामीण दौड़ते तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया।
थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालक की तलाश की जा रही है।