फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Wed, 18 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मरौचा चौराहे पर सोमवार रात सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मरौचा निवासी रामनरेश ने बताया कि उनके पिता सुंदरलाल (85) दूध बिक्री का काम करते थे। सोमवार की रात वह मरौचा चौराहे पर दूध देकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।


वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फखरपुर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें