फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुजुर्ग पर जंगली जानवर का हमला, जख्मी

Wed, 16 Sep 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में जंगली जानवरों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। सोमवार रात खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे बुजुर्ग पर रास्ते में जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो वन्यजीव मौके से भाग गया।
विज्ञापन


ग्राम अयोध्यापुरवा निवासी बरकत अंसारी (75) सोमवार रात खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छिपे जंगली जानवर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराए बरकत ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर कुछ दूरी पर आ रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख वन्यजीव भाग गया। अंधेरा होने के कारण बरकत यह नहीं देख सके कि उन पर किस वन्यजीव ने हमला किया।

घटना की सूचना मिलने पर बाघ मित्र निसार अहमद अंसारी, चुन्नू, अरशद और इमरान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बरकत अंसारी को अपने वाहन से पीएचसी सुजौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही वन दरोगा अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के क्षेत्र में वन्यजीव की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन



तेंदुए के हमले की आशंका से ग्रामीणों में डर
ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। घटना के बाद खेतों में काम करने वाले किसानों और रात में आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल है। वन दरोगा अनिल कुमार के साथ एसटीपीएफ के सीत गोंड और शिव प्रकाश तिवारी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रात में अकेले खेतों की ओर न जाएं और जरूरी होने पर समूह में ही आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें