फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विशेश्वरगंज के पुरैना में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत के बाद पड़ा मलबा।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। क्षेत्र के पुरैना गांव में बारिश से रविवार रात कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और उसे दफना दिया। पुरैना निवासी डेरा बाबा (65) का कच्चा मकान काफी जर्जर हो चुका था। बीते कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दीवारों में भी काफी नमी आ गई थी। रविवार को डेरा बाबा व परिजन मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन

रात लगभग नौ बजे मकान के एक हिस्से की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से डेरा बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचकट्टा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें