फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चूरन समझ कर खा लिया विषाक्त, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Fri, 02 May 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत फत्तेपुरवा निवासी सियाराम (75) ने शुक्रवार सुबह चूरन समझकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदी क्षेत्र के फत्तेपुरवा निवासी कमलेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके चाचा सियाराम घर में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने पुड़िया में रखे विषाक्त पदार्थ को चूरन समझकर खा लिया। उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्हेंं तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकोंं की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें