फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 28.13 करोड़ से लोगों की राह होगी आसान

Fri, 02 May 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में आवागमन की सुविधा का विकास करने के लिए सड़कों व पुलों के निर्माण व मरम्मत पर 28.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण के लिए 1,012 कार्य चिह्नित किए गए हैं। इसकी लंबाई 1500.470 किलोमीटर है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन


जिले के विकास के लिए जो कार्य कराए जाने हैं उनमें आबादी के बसावटों को जोड़ने के लिए ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के 472 कार्य, जिसकी लंबाई 481.367 किलोमीटर है। इस पर 4 करोड़ 65 लाख छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण के 36 कार्य, जिसकी लंबाई 81.680 किलोमीटर है। इस पर चार करोड़ नौ लाख 39 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे ही ग्रामीण मार्गों के मिसिंग लिंक के 157 कार्यों पर जिसकी लंबाई 250.810 किलोमीटर है। इस पर दो करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के 40 कार्य, जिसकी लंबाई 432.666 किलोमीटर है। इस पर 13 करोड़ 11 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं।
इसी प्रकार चीनी मिल परिक्षेत्र योजना के अंतर्गत नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण का एक कार्य, जिसकी लंबाई 650 मीटर प्रस्तावित व्यय 35 लाख रुपये खर्च होंगे। विशेष मरम्मत के 211 कार्य, जिसकी लंबाई 218.657 किलोमीटर है। इस पर एक करोड़ पांच 67 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं, ब्लैक स्पॉट के 18 कार्य, जिसकी लंबाई 2.800 किलोमीटर व प्रस्तावित लागत 27 लाख 27 हजार व सेतु नवनिर्माण के 74 कार्य लंबाई 31.840 किलोमीटर पर छह करोड़ 14 हजार खर्च किए जाएंगे। वहीं, तीन भवन का निर्माण भी होगा। इस पर पांच 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में सड़कों की दशा सुधारने व नवनिर्माण के लिए 28 करोड़ 13 लाख रुपये मिले थे। इससे विधानसभा क्षेत्र वार विकास का खाका तैयार किया गया है। इसकी समीक्षा भी बुधवार रात्रि को जनप्रतिनिधियों के साथ की गई। कुछ ही दिन में कार्य भी शुरू हो जाएगा। -मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें